A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

टोड़ी फतेहपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम दुरवई में खेत पर काम कर रहे किसान की आकाशीय बिजली के गिरने से मौत हो गई।

ग्राम दुरबई निवासी रमेश कुमार पुत्र सुम्मेर अहिरबार (47) अपनी पत्नी रजनी पुत्र अनिल कुमार के साथ अपने खेत पर मूंगफली की फसल की निदाई कर रहा था शाम के समय बारिश होती देख सभी लोग घर जाने की तैयारी करने लगे कि अचानक जोडदार बारिश शुरू हो गई और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में सुम्मेर आ गया और वह अचेत होकर गिर पड़ा, खेत के दूसरी ओर काम कर रही पत्नी और पुत्र ने देखा तो दौड़कर आये और तत्काल गाँव से गाड़ी मंगवा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टहरौली ले गये जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रजनी, पुत्र अनिल कुमार (20), अरुण कुमार (14) का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा अग्रिम का- रवाई की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!