
इटवा। इटवा थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया। इटवा थाने के एक गांव निवासी एक युवती को इसी थाने के गगवल निवासी सफीउल्लाह ने शादी का झांसा देकर एक अरसे से यौन उत्पीड़न कर रहा था। महिला से शादी के लिए कहने पर वह इनकार कर रहा था। महिला की शिकायत पर इटवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोज रही थी कि बृहस्पतिवार को मुखबिर से मिली सूचना पर एसओ श्रीप्रकाश यादव, आरक्षी सतीश यादव व विनोद कुमार ने मझौवा चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
[yop_poll id="10"]





