
लापता युवक का बड़कागांव के समीप बनास नदी में मिला शव

उदवंतनगर। थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से दो दिन से लापता युवक की हत्या कर फेंकी गई शव बड़कागांव के समीप बनास नदी से बरामद किया गया। बड़कागांव के समीप लगे जाल में युवक का शव फंसा पाया गया। हत्या की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।बेटे के मौत की खबर सुनते ही मां रंजू देवी बेहोश हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां मेडिकल टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात से थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी पवन कुमार सिंह का पुत्र ऋतिक कुमार (25) रात में खाना खाने के बाद अपने मील पर सोने के लिए गया। लेकिन घर नहीं लौटा। सुबह जब घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और खोज बीन शुरू किया।सगे संबंधियों से पड़ताल की गई लेकिन पता नहीं चला।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी सक्रिय हुई लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह जैतपुर गांव के कई युवक बनास नदी में शव को ढूंढते ढूंढते बड़कागांव के समीप जाल में फंसा पाया।युवक की हत्या विभत्स तरीके से किया गया है। उसके चेहरे पर एसिड डालने की बात सामने आ रही है।इसकी सूचना स्वजनों तथा गजराजगंज पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।शव की विभत्स स्थिति को देखते हुए मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम किया गया।
काली स्कार्पियो को तलाश रही है पुलिस —
उदवंतनगर पुलिस काले रंग के स्कार्पियो गाड़ी को तलाश रही है। अपहरण की रात ऋतिक की मोबाइल 11.43 बजे के बाद स्वीच आफ बता रहा था। इसके कुछ देर पहले एक काला रंग की स्कार्पियो गाड़ी को जैतपुर की ओर जाते देखा गया। कुछ देर बाद गाड़ी को तेजी से लौटते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया। पुलिस इस काले रंग की स्कार्पियो की तलाश में है। पुलिस इसे हत्या से जोड़कर देख रही है। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है।




