A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार करने वाले तस्कर के विरुद्ध कोरबा पुलिस की बढ़ी कार्यवाही।

नशीली दवा के साथ पकड़ा

कोरबा से संजीव तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा। जिले में असमाजिक तत्वों द्वारा हो रहे अपराध को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबी.एस चौहान एवम नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के तत्वाधान में जिले में हो रहे अवैध नशीले पदार्थो का कारोबार करने वालो पर शिकंजा कसने के लिए जिले के सभी थाना व चौकी के प्रभारी को कठोर व प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देश दिए।
इसी कड़ी में जिले के सभी पुलिस टीम अपने अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में कार्य करते हुए मुखबिरों को सक्रिय कर तस्करों पर निगरानी करने को कहा गया , जिसमें मुखबीर से सूचना मिला कि एक युवक शहर के समीप सुनालिया पुल की ओर से भारी मात्रा में (अल्प्राजोलम) नामक नशीली दवाई लेकर शारदा विहार की ओर बिक्री करने के लिए जा रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर दबिश देकर उक्त युवक महेश कुर्रे पर एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रावधानों तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 170 नग अल्प्राजोलम नामक नशीली दवा व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पल्सर सी.जी 12 ए.सी 2950 जब्त कर गिरफ्तार किया फिर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली की कुशल नेतृत्व में उनकी सभी पुलिस की टीम व कोरबा के साइबर सेल व अन्य साथी की अहम भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!