A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई

भाजपा जिला कार्यालय बलौदाबाजार में गुरुवार को सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है।
जितने अधिक पार्टी के सदस्य बनेंगे उतने ही अधिक मतों से पार्टी प्रत्याशियों को आगामी चुनाव में जीत हासिल होगी। भाजपा द्वारा घर-घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में संगठन के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल संयोजक व मंडल प्रभारियों, पार्षद
एवं अन्य भाजपाइयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाना हैं सभी को जो टारगेट दिए गए है उसको पूरा करने परिश्रम की पराकाष्ठा करना हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। इसके पीछे देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम व मेहनत लगी है। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल बघेल ने किया, पश्चात तिल्दा भाजपा के वयोवृद्ध नेता स्व. रमन लाल शर्मा के निधन से दुःखी भाजपाइयों ने मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी संवेदना प्रकट की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!