
लंबे इंतजार के बाद कामठी रोड नागपुर का फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा होने जा रहा है। अब बहुत जल्द ही इस फ्लाईओवर को वाहनो के आवागमन के लिए खोले जाने की संभावना दिख रही है। कामठीरोड पर बना फ्लाईओवर इस क्षेत्र का तीसरा फ्लाईओवर होगा जो कि मौजूदा सदर मानकापुर काटोल और रामझूला फ्लाईओवर से जुड़ जायेगा।सात साल पहले शूरू हुए कामठीरोड डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण मे कई बार दरी हुई। हाल ही मे मेट्रो ने एलआईसी चौक पर भूमि हासिल की जिससे इस परियोजना के अंतिम चरणों मे तेजी से काम हुआ। नागपुर के यातायात के लिए कामठीरोड स्थित फ्लाईओवर का सही फायदा तब नजर आयेगा जब इसे आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जायेगा। यातायात विभाग के अधिकारी और स्थानीय अधिकारी संभावित चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहे है। शहर की बढ़ते हुए यातायात भार को सुनिश्चित करने के लिए वे काम कर रहे है।




