A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी:खत्री वूमेंन्स फाउंडेशन ने जीजीआईसी स्कूल में मनाया बेटी दिवस

  1. FB IMG 1727040583952खत्री वूमेंन्स फाउंडेशन ने जीजीआईसी स्कूल में मनाया बेटी दिवस
    आपको बताते चलें कि लखीमपुर खीरी में आज बेटी दिवस के अवसर पर खत्री वूमेंन्स फाउंडेशन ने जीजी आई सी स्कूल में प्राचार्या शालिनी दुबे व अध्यक्ष प्रीति कपूर व सचिव शिखा धवन के मार्गदर्शन में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जिसमें छोटे बच्चों का फैंसी ड्रेस कंप्टीशन रखा गया सारे बच्चों ने बहुत ही अच्छे से सज संवर के इसमें भाग लिया। रेणु धवन व पूर्णिमा मेहरोत्रा ने जो कि इस फैंसी ड्रेस कंप्टीशन की जज थी उन्होंने बहुत ही सुचारू ढंग से बच्चों से सवाल पूछ कर अपना जजमेंट दिया जिसमें प्रथम स्थान लक्ष्मीबाई के रूप में निशा द्वितीय स्थान गांधी के रूप में उम्मे कुलसुम तथा तृतीय स्थान राधा के रूप में साक्षी को व सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। यह पुरस्कार क्लब की डायरेक्टर समता मेहरोत्रा ,अध्यक्ष प्रीति कपूर, वह क्लब की सभी सदस्यों ने मिलकर दिए। साथ ही हमारे फाउंडेशन की डायरेक्टर समता मेहरोत्रा ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। इस अवसर पर जीजीसीआई स्कूल की प्रिंसिपल शालनी दुबे भी उपस्थित रही। साथ ही स्कूल की कई टीचरों ने भी सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर क्लब की कई सदस्ये माला कपूर, मणि, रजनी टंडन, प्रिया भल्ला,रागिनी टंडन, नूपुर महेंद्रा पूर्व अध्यक्षा अमृता व रिचा, रेनू धवन, गीता गुलाटी कोषाध्यक्ष सपनामेहरोत्रा ,एडिटर रूपाली महेंद्रा आदि कई सदस्य मौजूद रहीं और सब की तालियों से बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। और बेटी दिवस के कार्यक्रम को बच्चों के संग।हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!