
विधानसभा चुनाव 2024 | ‘अब जाग जाओ-बाघमारा बचाओ’ अभियान का शंखनाद | विधायक प्रत्याशी सूरज महतो के अभियान में उमड़ जनसैलाब
सिंहासन खाली करो कि जनता आने वाली है:सूरज महतो
कतरास (बाघमारा): जनशक्ति दल के अध्यक्ष सह विधायक प्रत्याशी सूरज महतो ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरूवार 3 अक्टूबर से चुनावी जनसंपर्क अभियान का शंखनाद कर दिया है। ‘अब जाग जाओ-बाघमारा बचाओ’ अभियान के तहत जनजागरण महाअभियान का आगाज आज कांको मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। नौ प्रतिज्ञाओं के साथ शुरू की गई इस महाअभियान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अभियान के प्रथम दिन जमुआ पंचायत के आकाशकिनारी, कोयरीडीह, भटमुरना बस्ती, माथाडीह अंबेडकर नगर के चार नंबर, तिवारीडीह आदि मोहल्लों व टोलों का परिभ्रमण किया गया। जनसंपर्क अभियान में शामिल विधायक प्रत्याशी सूरज महतो का सैंकड़ों समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी गुडि़या देवी भी शामिल थीं। गांव की महिलाओं ने श्री महतो के सिर पर हांथ रखकर आर्शीवाद दिया। अभियान की शुरूआत करते समय श्री महतो ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने भारी जनसमूह की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता अब जाग चुकी है, बस समय का इंतेजार है। इस बार बाघमारा की जनता परिवर्तन के लिए अंगड़ाई ले चुकी है। श्री महतो ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधयों के कार्यशैलियों से यहां की जनता भलिभांति वाकिफ हो चुकी है। उन लोगों ने केवल जनता को ठगने व बेवकुफ बनाने का काम किया है। श्री महतो ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों का केवल यहां के कोयला और खनिज संपदाओं पर नजर है। जनता की समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं रहा, जिसको लेकर आने वाले विधानसभा चुनाव में वैसे जनप्रतिनिधयों को करारा जवाब देने के लिए जनता तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि बाघमारा की जनता जनशक्ति दल के साथ है। श्री महतो ने कहा कि मेरी लोकप्रियता से विरोधी इतना घबरा गया है कि अब वे साजिश रचकर मेरी हत्या कराने की फिराक में है, जिसका प्रमाण परसों की घटना है। उन्होंने विरोधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि तुम्हारी साजिश का कोई असर नहीं होने वाला है। इज्जत बचानी हो तो अपना बोरिया-बिस्तर बाघमारा से बांध लो, क्योंकि जाग चुकी है। सिंहासन खाली करों कि जनता आने वाली है। श्री महतो ने कहा कि यूं तो जनता को जगाने का हमारा अभियान पिछले दो सालों से चल रहा है, लेकिन आज से शुरू होने वाला उक्त अभियान निर्णायक अभियान साबित होगा। इस अभियान के बाद जनता को परिवर्तन के लिए पूरी तरह से कमर कस लेने की जरूरत है। इस बार कोई गलती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में गरीब, मजबूर, शोषित, पीडि़त, वंचित समेत समाज के हर तबके के लोगों का समर्थन मिला हुआ है। श्री महतो ने कहा कि बाघमारा से पलायन रोकने के लिए हमने कई प्रकार शुरू करने का वादा किया है। श्री महतो ने कहा कि हमने नौ प्रतिज्ञा के साथ यह अभियान शुरू की है, जिसमें पलायन रोकना, 40 हजार बेरोजगारों को लोकल सेल, ट्रांसपोर्टिंग, डीपो, आउटसोर्सिंग आदि में रोजगार दिलाना, बीसीसीएल के माध्यम से पानी, बिजली, शिक्षा एवं चिकित्सा उपलबध कराना, व्यवसायी वर्ग को संपूर्ण सुरक्षा मुहैया कराना, माताओं, बहनों को सम्मान के साथ रोजगार व सुरक्षा मुहैया कराना, कोयला कंपनियों द्वारा शोषित मजदूरों को हक दिलाना, विस्थापितों को पुनर्वास व सुविधा मुहैया कराना, स्थानीय प्रबंधन के द्वारा किसानों को पानी उपलब्ध कराना, भूख, भय, भ्रष्टाचार, अराजकता का माहोल को समाप्त करना, समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर समानता और समरसता स्थापित करना आदि शामिल है। इधर जनसंपर्क अभियान के दौरान जमकर सूरज महतो जिंदाबाद, बाघमारा का विधायक कैसा हो, सूरज महतो जैसा हो के नारे लगे। श्री महतो के काफिले में वाहनों के कतार ऐतिहासिक रहा।



