A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ा

भारत को जानो प्रतियोगिता

आज दिनांक 4.10.2024 शुक्रवार को परिषद के पवन बागड़ के घर भारत को जानो प्रतियोगिता के संदर्भ में बैठक आयोजित हुई lभारत विकास परिषद शाखा शाहपुरा द्वारा शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता 6 अक्टूबर 2024 रविवार को 8*30 बजे आदर्श विद्या मंदिर गांधीपुरी मेंआयोजित होगी। प्रतियोगिता में 13 विद्यालय के 50 विद्यार्थी भाग लेगें जिन्होंने विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम एंव द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। प्रतियोगिता के प्रभारी द्वारका प्रसाद पारीक ने बताया कि प्रतियोगिता कौन बनेगा करोङपति की तर्ज पर होंगी। सभी छात्र एन्डरोयड फोन से बजर दबाकर प्रश्न का उत्तर देगें जिसकी गणना एक सेकण्ड के 100वें हिस्से में होगी । जिसमें पवन बांगड़, कृष्ण गोपाल मूंदड़ा,भेरूलाल जैन,जय देव जोशी द्वारका प्रसाद पारीक,राधेश्याम दाधीच जयशंकर पाराशर,कैलाश गोठवाल,यशपाल पाटनी,दिलीप जैन,भागचंद मंत्री,रामप्रसाद हेडा जितेंद्र पाराशर उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!