A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

नशा मुक्ति रथ नागरिकों को दें रहा शराब से दूर की सलाह

सारंगढ़ संवाददाता -चित्रसेन घृतलहरे 

समाज कल्याण विभाग द्वारा मद्य निषेध सप्ताह अंतर्गत नशा मुक्ति रथ जिले के गांव शहर में जाकर नशा मुक्त भारत अभियान के लिए समुदाय और समाज में नशा मुक्त भारत का वातावरण निर्माण हेतु व्यापक जनजागृति अभियान किया जा रहा है। इस रथ के माध्यम से लोगों को नशा से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई है। रथ में नशा मुक्त भारत अभियान के नारा, शराब करती है खराब, शराब बोतल तोड़ दो शराब पीना छोड़ दो से सुसज्जित है।

IMG 20241006 WA0037IMG 20241006 WA0039

शराब से होने वाले नुकसान को एक चक्र के माध्यम से रथ में चित्रित किया गया है कि शराब पीने के कारण सड़क दुर्घटना, हत्या, बलात्कार, झगड़ा, स्वास्थ्य की क्षति, बर्बाद होता परिवार, गांव की सुरक्षा, बच्चों की पढ़ाई, संस्कार, परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक हानि होती है। यह अभियान उप संचालक विनय तिवारी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!