
बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे । अभियान के तहत थानाध्यक्ष महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा मिशन शक्ति फेस 5 के अवसर पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी रोडवेज बस्ती में जाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के सम्बन्ध में मार्सल आर्ट के विभिन्न आयामों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। गुड टच, बैड टच की सम्यक जानकारी दी गई साइबर क्राइम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। महिलाओ से सम्बन्धित समस्त हेल्प लाइन नंबर 1090 – वीमेन पावर लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर – 930 के बारे में जानकारी दी गई विषम परिस्थितियों में किस प्रकार अपनी रक्षा स्वयं करनी है उसके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया एवं उनसे बात चीत करके उनके मन में बैठे हुए डर को दूर किया गया। बालिकाओं को जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।