A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानवन और पर्यावरणसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

सीकर में जिलास्तरीय वन महोत्सव का आयोजन

राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से स्थापित कर रही नगर वन - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 

 

सीकर. रविवार को जिले के ग्राम मंडावरा में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान को हरा-भरा और खुशहाल प्रदेश बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत् रूप से कार्य कर रही है। हमने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेकर मिशन हरियालो राजस्थान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल हम जनभागीदारी से 10 करोड़ पौधे लगाने जा रहे हैं। हरियाली तीज पर एक दिन में ढाई करोड़ पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड बन रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी। हमने पिछले वर्ष एक पेड़ मां के नाम अभियान और हरियालो राजस्थान मिशन के तहत 7 करोड़ से अधिक पौधें लगाए थे। प्रधानमंत्री जी ने भी मन की बात कार्यक्रम में राज्य सरकार की इस उपलब्धि की सराहना की थी। उन्होंने कहा कि हमारे इस प्रयास को प्रकृति का भी साथ मिला और अच्छी बारिश हुई। प्रदेश के सभी बांध पूरी तरह भर गए थे। इस वर्ष जुलाई माह में ही आधे से अधिक बांध भर चुके हैं।

राज्य सरकार सहेज रही वृक्ष संरक्षण की परंपरा

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हरियाली तीज के पावन अवसर पर प्रदेश में 76वें वन महोत्सव का शुभारंभ हुआ है। हमारी संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण का बहुत महत्व है। पर्यावरण प्रेमी अमृता देवी ने अपनी तीन बेटियों समेत 363 लोगों के साथ वृक्षों को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। हम उनकी वृक्ष संरक्षण की परंपरा को सहेजने के लिए जोधपुर के खेजड़ली में अमृतादेवी इंडिजिनस प्लांट म्यूजियम बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में अर्बन ग्रीन लंग्स के महत्व को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के सहयोग से नगर वन स्थापित कर रही है। इनमें से 22 नगर वन स्थापना का काम चल रहा है तथा 18 अन्य नगर वनों की स्थापना के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भिजवाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हम एक जिला एक प्रजाति कार्यक्रम लागू करते हुए प्रत्येक जिले की मुख्य वानस्पतिक प्रजाति और सहायक प्रजातियों को बढ़ावा दे रहे हैं। हरित अरावली विकास परियोजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये से राज्य के 19 अरावली जिलों में इस मानसून में 3 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्र में अग्रिम मृदा कार्य करवाकर अगले वर्ष वृक्षारोपण करेंगे। साथ ही, बाड़मेर, जैसलमेर जैसे मरुस्थलीय जिलों में स्थानीय प्रजातियों का पौधरोपण कर हरित क्षेत्र में वृद्धि भी की जा रही है। हमनें वन भूमि और गैर-वन भूमि पर वृक्षारोपण गतिविधियों के साथ ही वन्य जीवों के समुचित पालन और सुरक्षा में स्वेच्छा से योगदान देने वाले 3 हजार 500 से अधिक स्थानीय व्यक्तियों को वन मित्र बनाएं है।

हम जनता से किया हर एक वादा कर रहें हैं पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है। उनकी पहल पर शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौता हुआ, जिसकी डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रतिनिधि जनता के बीच रहकर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाते हैं। बजट से पूर्व भी विभिन्न वर्र्गाें से सुझाव लिए गए थे। हम जनता से किया हर एक वादा पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में पूर्ववर्ती सरकार से अधिक विकास कार्य हुए हैं। युवाओं को हमने एक साल में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 75 हजार से अधिक नियुक्तियां दे चुके हैं तथा 26 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। श्री शर्मा ने कहा किसानों को हमने किसान सम्मान निधि तथा गेंहू के समर्थन मूल्य में वृद्धि जैसी सौगातें दी हैं। पिछले दिनों राज्य सरकार द्वारा चलाए गए वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान में नदी, तालाबों व सरोवरों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए गए। इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत आमजन के लंबित कार्य किए गए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। एक पेड़ मां के नाम अभियान में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्ग तक पहुंचाकर हम राजस्थान को विकसित और उत्कृष्ट प्रदेश बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान संपूर्ण देश में जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान को हरित प्रदेश बनाने का कार्य किया जा रहा है। हम पांच वर्ष में 50 करोड़ पौधरोपण के संकल्प को भी पूरा करेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने जिलास्तरीय वन महोत्सव में हरियालो राजस्थान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं साधु-संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वृक्षारोपण किया। इस दौरान गुड़हल, बहेड़ा, कदम, नीम, जामुन, आंवला, चीकू, बरगद, पीपल, गूलर, कल्पवृक्ष एवं सिंदूर इत्यादी के पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने गुरुकुल के विद्यार्थियों के साथ आत्मीय मुलाकात भी की।

कार्यक्रम में धोद विधायक गोवर्धन वर्मा,खण्डेला विधायक सुभाष मील, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, जिला सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, पूर्व विधायक सीकर रतनलाल जलधारी, भाजपा अध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी,सुभाष महरिया, हरीराम रणवां, श्रवण चौधरी, गोविंद बिजारणियां पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका धोद, शोभसिंह अनोखू पूर्व उपजिला प्रमुख धोद, संभागीय आयुक्त जयपुर पूनम, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज राहुल प्रकाश, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, उपवन संरक्षक गुलजारी लाल जाट सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!