A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेश
Trending

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार, जालंधर से पकड़ा गया जीशान अख्तर

एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस केस में चौथे आरोपी जीशान अख्तर को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है।

untitled 45 1728827856

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। घटना से जुड़ा चौथा आरोपी भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के चौथे आरोपी जीशान अख्तर को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार किया गया है। जीशान जालंधर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जीशान अख्तर 2022 में गिरफ्तारी के बाद जब जेल गया था, तब पटियाला जेल में उसकी मुलाकात लॉरेंस गैंग से हुई थी। इसके बाद जब वह जेल से बाहर आया तो मुंबई चला गया था। जीशान अख्तर जालंधर के नकोदर इलाके के शकर गांव का रहने वाला है।

2022 में किया गया था गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि जालंधर पुलिस ने साल 2022 में जीशान अख्तर को हत्या और डकैती के केस में गिरफ्तार किया था। इसी दौरान पटियाला जेल में उसकी मुलाकात लॉरेंस गैंग से हुई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 7 जून को जेल से छूटने के बाद जीशान अख्तर सबसे पहले हरियाणा के कैथल में गुरमेल के घर गया। उसके बाद ऑर्डर मिलने के बाद शूटर मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई में सभी आरोपी एक साथ रह रहे थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जीशान अख्तर तीनों शूटरों को निर्देश दे रहा था। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए जीशान अख्तर ने ही किराए के कमरे समेत दूसरे लॉजिस्टिक सपोर्ट की व्यवस्था की थी।

इसी साल जेल से निकला था बाहर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जीशान अख्तर पटियाला जेल में बंद था। जीशान इसी साल 7 जून को जेल से बाहर आया था। आरोपी जीशान अख्तर की उम्र महज 21 साल है। आरोपी इतना शातिर था कि 2022 में विदेशी नंबर पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करता हुआ पकड़ा गया था। जीशान ने गांव ही सरकारी स्कूल से 10वीं तक ही पढ़ाई की है। आरोपी के पिता मुहम्मद जमील टाइल ठेकेदार का काम करते हैं। आरोपी जीशान का भाई पिता के साथ ही काम करता है।

Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!