A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ में तेंदुए के हमले से महिला घायल, गंभीर अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती

पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला पर अचानक तेंदुए ने कर दिया हमला, ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ

2 4
गांव पाइंदापुर में तेंदुए के हमले से घायल महिला मुनेशवती।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
तहसील कांठ क्षेत्र के गांव पाइंदापुर में पशुओं के लिए चारा काटते समय तेंदुए ने एक महिला का अचानक हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

मामला कांठ तहसील क्षेत्र के गांव पाइंदापुर का है। यहां की रहने वाली मुनेशवती (44 वर्ष) पत्नी यशपाल सिंह ने अपने मोहल्ले के लोगों संग खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। यहां खेत में वह घास काट रही थी कि अचानक गन्ने के खेत से निकलकर आए एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। वह उसे खींचकर खेत के भीतर ले जाने लगा, लेकिन चींखने चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े लोगों को देखकर तेंदुए महिला मुनेशवती को छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले से मुनेशवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे इलाज के लिए कांठ ​स्थित सामुदा​यिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके पोते कपिल कुमार ने (वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज) को जानकारी देते हुए बताया कि दादी मुनेशवती का इलाज चल रहा है। जहां पर तेंदुए ने उस पर हमला किया है, वहां पहले भी तेंदुआ दिखाई दिया है। लेकिन उसने आज तक किसी पर हमला नहीं किया था।
3 1
अस्पताल में भर्ती तेंदुए के हमले से घायल मुनेशवती।
अ​धिकारियों से बात कर लगाएंगे पिंजरा: डिप्टी रेंजर
महिला पर तेंदुए द्वारा हमला करने के मामले में कांठ के वन विभाग डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि महिला का अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना गया है। इस मामले में उच्च अ​धिकारियों से बात कर जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!