?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण के अलावा निशुल्क साइकिल वितरित की गई

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने क्षेत्र का दौरा कर नरयावली,कनेरा नीखर और ईशुरवारा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन,लोकार्पण,साइकिल वितरण कर जन चौपाल का शुभारंभ किया। विधायक ने शासन द्वारा प्रदाय नि:शुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत हाई स्कूल ईशुरवारा में 68,कनेरा नीखर में 39 एवं कन्या हाई स्कूल नरयावली में 28 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण की। साथ ही ईशुरवारा में मंगल भवन 38 लाख रू.सामुदायिक भवन 07.50 एवं 04 लाख रू.स्वागत गेट 02.50 लाख रू.सीसी रोड 03 लाख रू.एवं नरयावली में मंगल भवन निर्माण हेतु 38 लाख रू.के राशि के भूमिपूजन और लोकार्पण संपन्न किये। विधायक ने नरयावली में उप तहसील कार्यालय प्रांगण में सत्र की पहली जन चौपाल का शुभारंभ कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और विभिन्न जनकल्याण योजना की जानकारी दी। उन्होंने वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,निराश्रित महिला पेंशन,आवास योजना,आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड जैसे कार्यक्रमों के लाभार्थियों से बातचीत की। विधायक ने निर्देश दिए कि जिन पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। उनके लिए संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सहायक संबंधित विभाग प्रमुखों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ दिलाए। उन्होंने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह भापेल,मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राजपूत,मंडल पदाधिकारी,युवा मोर्चा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता,सीईओ राहतगढ़ एसके प्रजापति,तहसीलदार बलराम सिंह, प्राचार्य संजय जैन,नेहा मिश्रा,संगीता रजक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।Screenshot 20241024 184338 WhatsApp

Back to top button
error: Content is protected !!