A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मुरादाबाद: रामगंगा नदी में दस किमी तक चलाया सर्च ऑपरेशन, नहीं मिली महिला और किशोरी, एक दिन पहले हुई थी लापता

रामगंगा नदी में बही किशोरी और महिला की तलाश में एसडीआरएफ ने 10 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद भी सफलता नहीं मिली। रविवार को फिर से दोनों की तलाश की जाएगी।

Screenshot 20241110 161354रामगंगा नदी में महिलाओं की तलाश करते गोताखोर – फोटो :रामगंगा नदी में शनिवार को गोताखाेरों ने किशोरी और महिला की तलाश में 10 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया। महिला और किशोरी शुक्रवार को नदी में बह गई थीं। रविवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। कटघर थाना क्षेत्र के लोधीबासु देव निवासी क्रांति, मोनिका, साक्षी, निर्मला, रेखा, लक्ष्मी और शांति रोज की तरह शुक्रवार सुबह आठ बजे खेत से चारा लाने के लिए रामगंगा नदी पार कर रही थीं।

इस दौरान पानी के तेज बहाव सभी महिलाएं बह गईं। इनकी चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े और स्थानीय गोताखोरों की मदद से साक्षी, निर्मला, लक्ष्मी, शांति, रेखा को बचा लिया, लेकिन किशोरी मोनिका और महिला क्रांति का पता नहीं चल पाया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एसडीआरएफ की टीम मौके पर बुला ली गई थी।शुक्रवार को किशोरी और महिला की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। कटघर के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे से ग्रामीणों की मदद से एसडीआरएफ टीम ने 10 किलोमीटर चंदनपुर ईसापुर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन महिला और किशोरी का अब तक पता नहीं चल पाया है।
ट्रेन से कटकर किराना व्यापारी की मौत
कटघर थाना क्षेत्र में मछरिया गांव के पास ट्रेन से कटकर किराना व्यापारी गुरुदेव सिंह (55) की मौत हो गई। घटना के समय वह देवापुर से किराना का सामान खरीदने जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कटघर के धोबी वाली मिलक निवासी गुरुदेव सिंह गांव में ही किराना स्टोर चलाते थे।वह देवापुर गांव से सामान खरीदने जा रहे थे। मछरिया गांव के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने शव पड़ा देखा तो मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

जानकारी मिलने पर गुरुदेव के परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। गुरुदेव ने अपने पीछे पत्नी व तीन बेटों मनोज, अंशुल व सचिन और तीनों बेटियां ज्योति, पिंकी व रिंकी को छोड़ा है।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!