A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

श्री गोविंद देवगिरी महाराज ने एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया

20241114 194410 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष श्री गोविंद देवगिरी महाराज का बुधवार 14/11/2024 को नागपुर आगमन हुआ। श्री देवगिरी महाराज ने एक सभा मे बोलते हुए कहा कि जिस तरह से हिन्दुओ के अधिकारों और उनके त्योहारों पर अतिक्रमण किया जा रहा है यह सोचनीय है। उन्होने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे हिन्दुओ को एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया। श्री गोविंद देवगिरी महाराज महाराष्ट्र राज्य भर मे शिव चैतन्य जागरण यात्रा निकाल रहे है।बुधवार को यह यात्रा नागपुर पहुंची। नागपुर शहर के वर्धमान नगर मे सकल हिन्दु समाज के द्वारा बैठक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन मे बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान बोलते हुए देवगिरी जी महाराज ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, हिन्दु समाज, वक्फ बोर्ड आदि कई मुद्दो पर अपनी बात रखी। छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम स्मरण करथे हुए कहा कि मौजूदा हालात मे हिन्दु धर्म पर आक्रमण किया जा रहा है। हिन्दुओ के त्योहारो उत्सवो पर हमला किया जा रहा है।उन्होने कहा कि वक्फ बोर्ड के द्वारा हिन्दु मंदिरों और जमोनों पर दावा किया जा रहा है। यह भयानक स्थिति है।अगर हिन्दु समाज एकजुट नही हुआ तो भविष्य मे हालात बिगड़ सकते है। देवगिरी महाराज ने आगामी विधानसभा चुनाव मे हिन्दु समाज को एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि हिन्दु हित की रक्षा के लिए सबको एकजुट होना होगा

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!