

खाद की समस्या को लेकर किसानों के हित में सपाइयों ने ज्ञापन सौंपा
बांदा जनपद में खाद न मिलने से किसान बेहाल घूम रहा है किसानों को खाद नही मिल पा रही है । आज जिलाधिकारी बांदा के तहत महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा ।समाजवादी पार्टी की तेज तर्रार महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता और जिला के महासचिव एजाज खान और भारी संख्या में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि आम जन मानस और किसान परेशान,मिस्ड कॉल से महिलाओ को सुरक्षा नहीं दिला पा रही है बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं दिला पा रही है ये बड़ा गंभीर मुद्दा है।हमारी निम्न लिखित मांगे है। इजाज खान महासचिव नीलम गुप्ता राष्ट्रीय सचिव महिला सभा आरिफ रानू लालमन यादव राजू गुप्ता विदित त्रिपाठी महेंद्र यादव वृंदावन वैश्य पुरषोत्तम गुप्ता नेतराम वर्मा सुमन द्वारिका यादव रवि दिवाकर अमोल जडिया हिमांशु गुप्ता लालू यादव कमल यादव आदि लोग मौजूद रहे।।आज दिनांक 15 नंबर 2024 दिन शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जिला बांदा द्वारा तथा जिला महासचिव एजाज खान के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को विगत एक माह से डीएपी खाद को लेकर हो रही परेशानी एवं देश के छात्रों नौजवानों के भविष्य को लेकर हो रहे खिलवाड़ के विरोध में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।किसान विगत एक माह से डीएपी खाद के लिए दिन-रात भूखे प्यासे ठंड के इस मौसम में खाद केंद्रों में लाइन लगाकर बैठे रहते हैं परंतु उन्हें खाद समय से नहीं मिल पा रही है महिला किसानों की भी लंबी-लंबी कतारें चिंता एवं शर्मसार करने वाली हैं। वहीं छात्र एवं नौजवान बेरोजगारी का दंश तो पहले से ही झेल रहे हैं साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है यूपीएससी के छात्र इनकी छात्र विरोधी नीतियों के विरुद्ध कई दिनों से विरोध कर रहे हैं परंतु वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उनकी पीड़ा का एक भी एहसास नहीं है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी हमेशा किसानों नौजवानों एवं छात्रों की भलाई का काम किया है तथा आज भी समाजवादी पार्टी किसानों छात्रों के साथ है तथा समाजवादी पार्टी ज्वलंत मुद्दों एवं जन समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करती है।ज्ञापन देने में समाजवादी पार्टी की नेत्री नीलम गुप्ता,सुमन दिवाकर , विधान सभा अध्यक्ष लालमन यादव, मुन्ना सिंह पटेल नगर महासचिव पुरुषोत्तम गुप्ता, विदित त्रिपाठी,मुलायम यादव,नासिर खान,राजकुमार गुप्ता राजू,कमल पाल,अभिसार दीक्षित,अनमोल जड़िया,वृंदावन वैश्य,कारण सिंह पंकज,लालू यादव,दिनेश त्रिपाठी,पवन गर्ग , अभिमन्यु सिंह नेतराम वर्मा द्वारिका यादव शकील लाइन कैप्टन रामराज यादव दिनेश लोहिया धनेश सोनी दिगंबर राजपूत मंगल सिंह अनुरागी सनी गुप्ता अशोक पांडे राधेश्याम गुप्ता अजय निषाद विवेक यादव आरिफ रानू मोहसिन खान हिमांशु वैश्य राजा यादव रूमी यादव रवि दिवाकर ठाकुरदीन यादव विष्णु यादव रामखेलावन यादव चंद्रदीप यादव एडवोकेट सुनील यादव एडवोकेट इच्छाराम यादव आदि सहित सैकड़ो कार्य करता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।।




