?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई इस बैठक में लखनऊ  राष्ट्रीय अधिवेशन सहित अन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई।

IMG 20241125 WA0046 IMG 20241125 WA0048 IMG 20241125 WA0046 1 IMG 20241125 WA0045

  1. राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई इस बैठक में लखनऊ  राष्ट्रीय अधिवेशन सहित अन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई।

लखनऊ

बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी 

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में लखनऊ कार्यालय पर हुई बैठक सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके मां सरस्वती जी का पूजन अर्चन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में 30 जिलों से आए जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओ को माला पहनाकर और नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। और सभी ने अपने अपने बिचार रखे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर चिंता जताते हुए कहा की जिसे हम लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहते हैं वही आज खतरे से खाली नहीं है आए दिन पत्रकारों के साथ घटनाएं घटती रहती हैं पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर सच्चाई को लिखता है उसे कोई भी दबाने का प्रयास करेगा तो हमारा संगठन उसका विरोध करेगा उन्होंने केंद्र सरकार राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश में पत्रकार सुरक्षा बिल लागू करना न्यायहित में है श्री मिश्रा ने कहा पत्रकारों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है साथ ही विगत वर्षों की भांति नव वर्ष में होने वाले संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह पर पर चर्चा करते हुए कहा इस अधिवेशन में पूरे भारत से हर राज्य से पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा लखनऊ की बड़ी बड़ी सम्मानित हस्तियां शिरकत करेंगी। आपको बता दें राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजि0 संगठन उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य प्रदेशों में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है और संगठन पत्रकारों की समस्याओं के लिए हर संभव मदद करता रहता हैं उन्होंने कहा सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले में संगठन को मजबूत करने का कार्य करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर चलें और संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।

Back to top button
error: Content is protected !!