A2Z सभी खबर सभी जिले की

पैक्स चुनाव के मद्देनजर आज नगर पुलिस अधीक्षक गया के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया एवम अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवम कर्मियों द्वारा केंद्रीय पुलिस बल के सहयोग से मगध विश्व विद्यालय थाना अंतर्गत महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

*वरीय पुलिस अधीक्षक, गया* के निर्देशानुसार, पैक्स चुनाव के मद्देनजर, आज दिनांक 25.11.2024 को *नगर पुलिस अधीक्षक, गया* के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया, थानाध्यक्ष मगध विश्व विद्यालय थाना तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा केंद्रीय पुलिस बल के सहयोग से मगध विश्व विद्यालय थाना अंतर्गत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर *फ्लैग मार्च* का आयोजन किया गया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य *पैक्स चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना* तथा स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और असामाजिक तत्वों में भय स्थापित करना था।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!