A2Z सभी खबर सभी जिले की

वैशाली में सम्यक बुद्ध संग्रहालय का लोकार्पण, सम्राट अशोक क्लब ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
वैशाली/पटना।
बिहार के वैशाली जिले में 29 जुलाई 2025 को सम्यक बुद्ध संग्रहालय एवं उससे जुड़े निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर सम्राट अशोक क्लब ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्य बिहार की गौरवशाली बौद्ध विरासत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने वाला है।

सम्राट अशोक क्लब के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विभव कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा कि यह आयोजन बिहार ही नहीं, संपूर्ण भारत के लिए गौरव का क्षण है। बौद्ध धरोहरों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन का यह प्रयास राज्य की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा और विश्व पर्यटन में भी वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुरातत्व विभाग द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क, सम्यक द्वार, सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, केसरिया स्तूप, राजगृह, वैशाली, नालंदा, बोधगया, विक्रमशिला सहित अनेक ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार और नए निर्माण कार्य कराए गए हैं।

सम्राट अशोक क्लब ने मुख्यमंत्री को उनके इस ऐतिहासिक कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल, शक्तिशाली और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की है।

सज्ज भारत! समृद्ध भारत! जय भारत!

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!