A2Z सभी खबर सभी जिले की

बलिया में हवाई अड्डा निर्माण की तैयारी शुरू, शासन ने जारी किया पत्र

बलिया/लखनऊ। बलिया जिले में हवाई अड्डा स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश शासन ने बलिया में हवाई अड्डा निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन कराने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को पत्र भेजा है। शासन की ओर से यह पत्र 25 जुलाई 2025 को अपर मुख्य सचिव एस.पी. गोयल द्वारा भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग ने शासन को पत्र लिखकर बलिया में हवाई अड्डा स्थापित किए जाने के लिए Pre-Feasibility Study (पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन) कराए जाने का अनुरोध किया था। इस पर राज्य सरकार ने सहमति देते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को अध्ययन कराने और उसके लिए सभी आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

शासन ने बलिया के जिलाधिकारी को भी निर्देशित किया है कि वे इस प्रक्रिया में प्राधिकरण को हरसंभव सहयोग प्रदान करें, ताकि जल्द से जल्द अध्ययन पूरा कर बलिया में हवाई अड्डा निर्माण की दिशा में कार्य आगे बढ़ सके।

बलिया में हवाई अड्डा बनने से पूर्वांचल के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। स्थानीय लोग लंबे समय से हवाई सुविधा की मांग कर रहे थे, जिसे अब शासन ने गंभीरता से लिया है।

संवाददाता – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज,

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!