
मंडला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन अवैध परिवहन अवैध भंडारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायत आधार पर थाना कोतवाली एवं नारायणगंज क्षेत्र अंतर्गत खनिज रेत मुरूम एवं गिट्टी का अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण में संलिप्त 5 वाहन न्यू एएलटी 3500 वाहन न्यू वाहन पावर ट्रेक्टर वाहन न्यू वाहन फार्मट्रैक ट्रैक्टर एम पी 51 एए 52965 एम पी 51 एबी 0754 का खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया उक्त कार्यवाही सहायक खनि अधिकारी खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई 









