जावरा—-नगर के महिदपुर गेट क्षेत्र में उड़ती धूल से परेशान रहवासियों ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उक्त समस्या के निराकरण की मांग की। वार्ड क्रमांक 9 के तहत आने वाले महिदपुर गेट के रहवासी पिछले कई महीनों से धूल फांकने को मजबूर है। मंगलवार को मोहल्ले के निवासी रमेश धाकड़, गोपाल पांचाल, दिनेश एलिया, सुनील वाक्तरिया, विनोद, प्रकाश वीर, शुभम पांचाल, मुकेश, बाबूलाल, हरीश शंकर आदि नपा पहुंचे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया को इस मामले में ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि महिदपुर गेट वाली सड़क बहुत पुरानी होकर काफी चौड़ाई में होने से इसकी साइडें नहीं बनाई गई। इस कारण दिनभर क्षेत्र में धूल उड़-उड़कर लोगों के घरों में पहुंच रही है। ज्ञापन में बताया गया है कि यह मार्ग अति व्यस्ततम होने से सुबह से लेकर देर रात तक आवागमन लगा रहता है। यही वजह है कि नियमित साफ-सफाई के बावजूद वाहनों की आवाजाही से पूरा एरिया धूल धूसरित हो जाता है। नागरिकों ने सीएमओ को बताया कि सड़क के दोनों तरफ कच्ची साइडें होने से बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इनसे निकलने वाली मिट्टी उड़कर खाने-पीने की वस्तुओं में गिर रही है, जो स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदेह है। उन्होंने यह भी कहा कि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या के चलते राहगीरों व वाहन चालकों के गिरने का भय बना रहता है। वार्डवासियों ने सीएमओ बामनिया को आगे बताया कि क्षेत्र की उक्त समस्या से पूर्व में नपा व वार्ड के जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। इस पर मुख्य नपा अधिकारी ने उन्हें उचित कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।
*राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम*
20/03/2026
कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां*
20/03/2026
दुबई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सीधी के मुकेश
20/03/2026
मीडिया में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित*
20/03/2026
नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा*
20/03/2026
10वां वार्षिक उत्सव राम कथा प्रेम यज्ञ हरिद्वार में होने जा रहा है जिसको लेकर पूर्व राष्ट्रीयअध्यक्ष द्वारा निमंत्रण पत्रिका घीसु दास वैष्णव को देकर आयोजन में आने का न्योता दिया।
20/03/2026
ईद के दौरान शांति/सुरक्षा व्यवस्था एवं धार्मिक सद्भाव दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारी। ko को ऑनलाइन वीसी के माध्यम से दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-*
20/03/2026
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
20/03/2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से श्री वाराही धाम देवीधुरा, चम्पावत में आयोजित मंदिर के नव निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
20/03/2026
भगवानपुर के रायपुर में श्री चुन्नीलाल (श्री श्यामकुंज ग्रुप हाउसिंग) द्वारा लगभग 30 बीघा के क्षेत्रफल में किये जा रहे अनाधिकृत प्लॉटिंग को प्राधिकरण की टीम द्वारा जेसीबी की सहायता से पुलिस बल की उपस्थिति में ध्वस्त किया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!