अन्य खबरेक्राइमगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइल

ब्रेकिंग न्यूज़.दिनदहाड़े गोलियों की तड़ तड़ाहट से दहल उठा शहर,अपराधियों ने सत्येन्द्र राम नामक युवक पर बरसाई गोलियां

श्री बंशीधर नगर शहर के गोसाईबाग में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी

संवाददात अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा बंशीधर नगर से श्री बंशीधर नगर शहर के गोसाईबाग में अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी।Screenshot 2024 1203 174116

मृत युवक की पहचान गढ़वा के उचरी निवासी सुरेश राम पासवान के पुत्र सत्येन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृत युवक के कमर से देशी कट्टा बरामद किया है। साथ ही घटनास्थल से बाईक व पांच खोखा बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ आठ गोलियों की आवाज से शहर दहल उठा।IMG 20241203 WA0223

घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार गोसाईबाग में एक बाईक से दो लोग पहुंचे थे। एक बाईक पर सवार दो लोग लाईन होटल के समीप बाईक रोक कर एक बाईक में हवा लेने लगे तथा दूसरा गुटखा लेने के लिये गुमटी पर गया था। इसी बीच दूसरे बाईक पर भी दो अपराधी लाईन होटल के पास पहुंचे तथा बाईक खड़ा कर गुटखा लेने गये सत्येन्द्र कुमार को लक्ष्य साधते हुये ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे सत्येन्द्र कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक भाग कर जान बचाया।

IMG 20241203 174239
फायरिंग करने के बाद जबतक लोग कुछ समझ पाते ही तबतक दोनों अपराधी बाईक पर सवार होकर उत्तर दिशा की ओर भाग निकले। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की तथा शव को कब्जे में लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी।

मृत युवक की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कमर से देशी कट्टा बरामद किया है। साथ ही आठ खोखा एवं एक ग्लैमर बाईक बरामद किया है। उधर घटना के बाद शहर में भय का माहौल व्याप्त है। मृतक के साथ आनेवाल व्यक्ति औरंगाबादक जिला का रहने वाला है ॥

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!