


सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नगर पालिका मकरोनिया अंतर्गत विधायक प्रदीप लारिया के द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव में नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसके तहत भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को निशुल्क भोजन व्यवस्था की गई है। भोजन बनाने की व्यवस्था और उसकी देखरेख की व्यवस्था किसे दी गई है इसका मालूम नहीं। उसके बाद भी गंभीरिया स्थित एस,एल, के संचालक अजय श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, के अलावा सुंदरलाल श्रीवास्तव मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।




