

सड़क सुरक्षा अभियान: रेहरिया चौकी प्रभारी ने ओवरलोड वाहनों पर की कार्रवाई
मोहम्मदी, गुरुवार।
थाना मोहम्मदी क्षेत्र के अंतर्गत गोमती मोड़ पर आज रेहरिया चौकी प्रभारी हिमांशु आनंद सिंह ने पुलिस बल के साथ सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया और मोटरसाइकिल सवारों को बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सख्त हिदायत दी गई।
चौकी प्रभारी ने चेतावनी दी कि अगली बार बगैर हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर चालान किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और ओवरलोडिंग को सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए इसे पूरी तरह रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना की और सड़क पर सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के सहयोग का आश्वासन दिया।
(रिपोर्ट: एलिक सिंह)
वंदे भारत लाइव न्यूज़




