
बलिया।रेवती थाना क्षेत्र के सियरहिया गांव से बीते एक सप्ताह से एक युवक लापता है।युवका का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है।काफी खोजबीन करने के बाद युवक का कहीं पता नहीं चला तो लापता युवक के मां पार्वती देवी ने रेवती थाने में शिकायत दर्ज कर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है।इस संदर्भ में लापता युवक की मां पार्वती देवी कहा कि मेरा पुत्र बुद्धराम उर्फ पिन्टू 20 वर्ष बीते 30 नवम्बर को घर से निकला लेकिन लौट कर नही आया।युवक की मानसिक स्थित भी ठीक नहीं है।



















