
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
फिरोजाबाद। परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और उनके विचार समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा,बाबा साहब ने संविधान निर्माण के साथ ही समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अतुलनीय है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। लोगों ने भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।मंत्री ने इस मौके पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी, जिनका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया।







