
13 लोग सर्दी लगने से अस्पताल में भर्ती
बांदा
कंपकपा देनेवाली सर्दी से 13 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्दी लगने से हरदौली गांव निवासी 22 वर्षीय इमरान, मर्दननाका निवासी मुस्कान तीन माह, मवई निवासी 20 वर्षीय अभिषेक, क्योटरा मोहल्ला निवासी 67 वर्षीय उमाकांत, सुतरखाना निवासी 40 वर्षीय शांती, गुलाबनगर निवासी 14 वर्षीय आकाश, जमुनीपुरवा निवासी 32 वर्षीय कमल, गोखरही गांव निवासी 35 वर्षीय जमुना, सिद्वार्थनगर निवासी 14 वर्षीय पावनी, बलखंडीनाका निवासी छह वर्षीय जनंत, कालूकुआं निवासी 20 वर्षीय सूर्यांश, छोटीबाजार निवासी 70 वर्षीय ज्ञानी, आजादनगर निवासी 34 वर्षीय आनंद को भर्ती कराया गया। डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि इस मौसम में हार्ट, बीपी के मरीज सुबह मार्निंग वाक से बचें। गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। बीपी बढ़ने पर चिकित्सक से संपर्क करें।











