
बांदा,
प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने केन नदी पुल से लगाई छलांग
हमीरपुर के कुरारा निवासी 26 वर्षीय भूपेंद्र यादव गुरुवार शाम केन नदी पुल पहुंचा। कुछ देर बाद नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद मल्लाहों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जेल चौकी इंचार्ज अनुग्रह मौर्य ने बताया कि युवक नजरबाग में एक सिगरेट कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। युवक ने अपने दिए बयान में बताया कि उसने प्रेम-प्रसंग के चलते केन पुल से छलांग लगाई है। वहीं, युवक से मारपीट और दस हजार रुपये छीने जाने की चर्चा रही।
[yop_poll id="10"]











