
बांदा
नरैनी/पुकारी गांव की गौशाला से 152 गौवंश लापता हैं
सीडीओ ने बीडीओ, ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। ग्राम प्रधान और सचिव ने दिसंबर माह में 342 गौवंशों की डिमांड लगाई थी। गौरक्षा समिति और पशु चिकित्सक को गौशाला में सिर्फ 190 गौवंश मिले हैं।सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने बीडीओ नरैनी, पुकारी गांव के ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस भेजकर निर्देशित किया है कि पशु चिकित्साधिकारी शिवकुमार वैश्य ने 14 जनवरी को पुकारी गांव के गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। उन्हें मौके पर ग्राम प्रधान, छह की जगह तीन केयर टेकर मिले थे। गौशाला में 190 गौवंश संरक्षित थे। गोआश्रय स्थल में बरती गई घोर अनियमितताएं तथा उच्चाधिकारियों द्वारा दिए निर्देशों के प्रति उदासीनता बरती गई है। सी डीओ ने निर्देशित किया है कि साक्ष्यों सहित तीन दिन के अंदर अपना अलग-अलग स्पष्टीकरण बीडीओ के माध्यम से सी डी ओ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।











