A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए वृद्ध दंपति ने किया मतदान

लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए वृद्ध दंपति ने किया मतदान

लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए वृद्ध दंपति ने किया मतदान

संवाददाता/ तिलक राम पटेल

पिथौरा – वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल

 

नगरीय निकाय चुनाव में महासमुंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 के निवासी सरिता खरात (75 वर्ष) और नारायण खरात (84 वर्ष) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी शा. उ. मा. वि., महासमुंद में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया और लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।

 

मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद दोनों ने अपनी बारी का इंतजार किया और फिर मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दिया। उनकी इस पहल ने वहां मौजूद युवाओं और अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि “हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह देश और समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।“ वरिष्ठ नागरिकों द्वारा मतदान करने का यह जज़्बा उन लोगों के लिए सीख है, जो मतदान को अनदेखा कर देते हैं। चुनाव आयोग द्वारा भी लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Back to top button
error: Content is protected !!