![](https://vandebharatlivetvnews.com/wp-content/uploads/2025/02/FB_IMG_1739332557754.jpg)
थाना राजगढ पुलिस टीम द्वारा चोरी गयी 29 पेटी अवैध अग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर वादी प्रदीप कुमार सिंह पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी देवपुरा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर द्वारा वादी के शराब की दुकान से भिन्न-भिन्न ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा पर मु0अ0सं0-22/2025 धारा 305 (ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी राजगढ़ को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 08.02.2025 को थानाध्यक्ष महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत हिनौता ब्लाक तिराहे के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त संजय पाल पुत्र मंगला प्रसाद निवासी मवैया थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से पिकअप वाहन संख्या UP 63 BT 9019 में 29 पेटी भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब, एक डीवीआर, एक पावर सप्लायर बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में धारा 305 (ए), 331 (4), 317(2), 345 (3), 238 बीएनएस व 60 उ0 प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत के अंतर्गत करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।