A2Z सभी खबर सभी जिले कीराजगढ़

नरसिंहगढ 11वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के दोषियों को गिरफ्तार कर फास्टट्रेक कोर्ट में केस चलाने एवं शीघ्र फांसी दिए जाने की करणी सेना ने की मांग

वरिष्ठ अधिकरियो से बात कर प्रशासन के सहयोग हेतु धरना किया स्थगित

राजू बैरागी 9977480626

 

करणी सेना ने उच्च स्तरीय जाँच कमेटी बनाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में तीन माह के अन्दर आरोपी को फॉसी देने की मांग 

IMG 20250211 WA0381

 

नरसिंहगढ 1 फरवरी 2025 को नरसिहगढ को कलंकित करने वाली घटना हुई जिसमें मूक बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया व आठ दिन बाद भोपाल में इलाज के दौरान उस नन्ही सी बच्ची ने अपने प्राण त्याग दिये। 9 फरवरी को  व्यापारी वर्ग द्वारा श्रद्धांजली सभा मे करणी सेना ने प्रशासन को 48 घण्टे का समय आरोपियों को पकडने हेतु दिया था क्योकि उक्त घटना को आठ दिन बीत चुके थे।

IMG 20250211 WA0377

 

करणी सेना के दिए समयानुसार मंगलवार को धरना तय था किन्तु प्रशासन के उच्च अधिकारियो ने चर्चा कर धरना न देकर पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की बात कही जिस पर मंगलवार को ही श्री राजपूत धर्मशाला में बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि प्रशासन को सहयोग किया जावे एंव निम्न मांगो के साथ धरना स्थगित किया गया

IMG 20250211 WA0383

पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन में निम्न मांगे प्रमुखता से रखी गईं

उच्च स्तरीय जाँच कमेटी बनाकर मामले की जाँच हो

पास्को स्पेशल कोर्ट में अधिकतम तीन माह में फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से ट्रायल पूर्ण कर आरोपियो को फॉसी की सजा दी जावे। जिससे दोबारा कोई ऐसा घोर निन्दनीय कृत्य करने का दुस्साहस न करें।

प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई समय सीमा में ही उक्त प्रकरण की जॉच पूर्ण की जाए।

IMG 20250212 133721

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!