उत्तर प्रदेश

कलवारी डाक घर में निर्धारित से ज्यादा शुल्क लेकर प्राइवेट आदमी बना रहा था आधार कार्ड

 

*निदेशक ने कलवारी डाकघर का किया निरीक्षण , कमियाँ मिलने पर डाक कर्मचारी आलोक मिश्रा व एक अन्य हुए निलंबित* 

-अधीक्षक डाकघर बस्ती मण्डल बस्ती व उप मण्डलीय निरीक्षक हर्रैया की कमियां हुई उजागर

-कलवारी डाक घर में निर्धारित से ज्यादा शुल्क लेकर प्राइवेट आदमी बना रहा था आधार कार्ड , 

-आलोक मिश्रा उपडाकपाल कलवारी व एक अन्य को निदेशक ने किया निलंबित

-निदेशक ने अधीक्षक बस्ती मण्डल बस्ती व उप मण्डलीय निरीक्षक हर्रैया के संलिप्तता की जाँच कराकर शीघ्र कार्यवाही का दिया आश्वासान

             बस्ती संवाददाता [ दिनांक 17 फरवरी 2025 ] – निदेशक डाक सेवाएं गोरखपुर क्षेत्र गोरखपुर आर० वी० चौधरी ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जनपद के कलवारी डाकघर का औचक निरीक्षण किया , जहाँ पर प्राइवेट व्यक्ति द्वारा आधार कार्ड बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया जो निदेशक को देखकर डाकघर छोड़कर भाग खड़ा हुआ । डाकघर में कमियाँ पाए जाने पर निदेशक ने डाक कर्मचारी आलोक मिश्रा व एक अन्य को निलंबित कर दिया है

         पूरे प्रकरण में कलवारी डाक घर के कर्मचारियों सहित अधीक्षक डाक घर बस्ती मण्डल बस्ती व उप मण्डलीय निरीक्षक हर्रैया की संलिप्तता प्रदर्शित हुई है जिसके कारण निदेशक ने डाक कर्मचारी आलोक मिश्रा व एक अन्य को निलंबित कर दिया है । निदेशक के डाकघर पहुँचते ही वहाँ अफरा-तफरी मच गयी । निरीक्षण ने डाकघर में कमियाँ मिलने के कारण डाक कर्मचारी आलोक मिश्रा व एक अन्य को निलंबित कर दिया है तथा मामले में अधीक्षक डाकघर बस्ती मण्डल बस्ती व उप मण्डलीय निरीक्षक हरैया की संलिप्तता के चलते जाँच कराकर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Back to top button
error: Content is protected !!