
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों में फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का आयोजन किया गया है। जिसके सुचारू रूप से संचालन की प्रकिया पर निगरानी हेतु जिले स्तरीय अधिकारियों द्वारा कैंपों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र सिंह, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।जनपद पंचायत राहतगढ़ के ग्राम पिपरिया चोर में एसडीएम अशोक कुमार सेन ने फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया एवं संयुक्त कलेक्टर देवेन्द्र सिंह द्वारा खुरई के ग्राम निर्तला एवं ग्राम बारधा में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा की, अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।इसी क्रम में फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप ग्राम ज़रिया खिरिया,गढ़ाकोटा तथा तहसील मालथौन के ग्राम अटा में भी संचालित हैं। जहां पंजीयन कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन शिविरों में आवश्यक संसाधन एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जिससे अधिक से अधिक किसान अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें।