A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खमरिया पट्टी गांव में हिंसक झड़प, तलवार व लाठियों से हमला, दो की हालत गंभीर

पीलीभीत। खमरिया पट्टी गांव में आपसी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुरुवार रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि तलवार और लाठियां से हमला किया गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार गांव निवासी बंशीधर की कंडो की बटिया में किसी ने आग लगा दी। जब वह और उनके भाई भूपराम और भतीजा रामपाल आग बुझाने पहुंचे तो पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे पर हमला कर दिया। आरोप है कि पदम सिंह और दिनेश कुमार ने तलवार से भूपराम और रामपाल के सिर पर वार किया, जबकि रामदयाल ने लाठियों से हमला किया। वहीं, ओमप्रकाश और खेमकरन नें कांता प्रसाद को सरिया और लाठियों से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावरों ने पुलिस के सामने भी धमकाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। भूपराम और रामपाल को गंभीर चोंटें आई है, जिसके चलते उन्हें पीलीभीत रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और आरोप लगाया है कि हमलावर अभी भी धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!