A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 
Trending

जनसुनवाई पोर्टल बना मजाक ,शिकायत सम्बंधित जांच अधिकारी द्वारा लगाया जा रहा फ़र्ज़ी रिपोर्ट 

जनसुनवाई पोर्टल बना मजाक ,शिकायत सम्बंधित जांच अधिकारी द्वारा लगाया जा रहा फ़र्ज़ी रिपोर्ट Screenshot 20250401 184739 Jansunwai Uttar Pradesh Screenshot 20250401 134025 Jansunwai Uttar Pradesh Screenshot 20250401 134016 Jansunwai Uttar Pradesh Screenshot 20250305 072628 Chrome Screenshot 20250305 072608 Chrome Screenshot 20250305 071854 Chrome Screenshot 20250305 071834 Chrome Screenshot 20250305 071812 Chrome Screenshot 20250305 071744 Chrome

पंकज चौबे सिद्धार्थनगर

जनसुनवाई के पोर्टल पर की जा रही शिकायतों पर सही तरह से निस्तारण न करना व फर्जी आख्या लगा कर अधिकारीगण न कि शिकायतकर्ता को गुमराह कर रहे है बल्कि मुख्यमंत्री को भी झांसा देने में पीछे नही है। जिससे जनता का विश्वास सरकार से व इस पोर्टल से उठ गया है।

बताते चले कि  जनसुनवाई जोकि उत्तर प्रदेश शासन से मुख्यमंत्री की निगरानी में लोक शिकायत अनुभाग-5द्वारा संचालित है। जिसका उद्देश्य प्रभावी शिकायत प्रबंधन, निवारण और निगरानी के लिए एक एकीकृत कंप्यूटरीकृत प्रणाली जन सुनवाई का विकास जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों में चल रही शिकायत प्रबंधन प्रणालियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर समाहित किया जाना जिससे नागरिकों तथा शासन /विभागों के बीच सुगम एवं पारदर्शी संवाद स्थापित किया जा सके साथ ही इस प्रणाली में दर्ज शिकायतों का अनुश्रवण मुख्यमंत्री कार्यालय के लोक शिकायत विभाग द्वारा किया जाता है ।अर्थात जनसुनवाई की शिकायत पर फर्जी आख्या लगाना साफ साबित है कि विभाग या विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता को ही नही बल्कि सूबे के मुखिया को भी गुमराह करना है।
ऐसा ही ताजा मामला विकास खण्ड बढ़नी के ग्रामपंचायत बसन्तपुर अकरहरा दुधवानिया आदि का है जहां मनरेगा में हो रहे घोटाले को लेकर हलौरा निवासी पंकज कुमार पुत्र स्व चंद्रिका प्रसाद ने जनसुनवाई के माध्यम से उच्च अधिकारियों से की लेकिन जांच अधिकारी सहायक विकास अधिकारी के द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगा कर निस्तारण कर दिया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!