बलिया-बैरिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) बैरिया इकाई की ओर से सोमवार को समाजिक समरसता के अग्रदूत बाबा साहेब डॉ. भीमरावअंबेडकर की जयंती पर स्वयसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश मे समागम व पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।स्वयं सेवकों ने पथ संचलन कर राष्ट्र को मजबूत करने के लिए समाज में एक जुटता का संदेश दिया।पथ संचलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह प्रांत प्रचारक सुरजीत व कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. कमला कांत ने संयुक्त रूप से बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। पथ संचलन बैरिया तहसील से शुरू हुई, जो मैनेजर सिंह स्मारक होते हुए बीबी टोला, रानीगंज बाजार के रास्ते जूनियर हाईस्कूल कोटवा के मैदान पहुंची, जहां कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कोटवां प्रधान प्रतिनिधि रोशन गुप्ता व समाज के अन्य लोगो द्वारा रानीगंज बाजार में पुष्प वर्षा की गई। भारत माता की जय तथा कवन चले भाई कौन चले भारत मा के लाल चले का उद्घोष किया। एकल गीत मयंक व अमृत वचन डॉ. संजीत की देख-रेख में प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा महान है। आज के दिन समाज को एक सूत्र मे बांधने वाले भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन है उस महान पुरुष के कृति को हम सब याद कर रहे है। उन्होंने बाबा साहब का कृति पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अरुणमाणि, राजीव, बलिया विभाग प्रचारक अम्बेश, जिलाप्रचारक अखिलेश्वर, सह जिला कार्यवाह सौरभ, जिला घोसप्रमुख रामकुमार, विभाग गौ सेवा प्रमुख कमलाकांत, नगर प्रचारक गगन, खण्ड विस्तारक अरुण ,दिब्यन्त प्रताप आदि थे।
सहारनपुर नेशनल हाईवे पर विवादित संदेश से हड़कंप, हिंदू संगठन की महिलाओं पर मुकदमा दर्ज — पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई
28/02/2026
सहारनपुर पुलिस की माफिया पर ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक:
28/02/2026
BIG NEWS: सोनभद्र में संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत — हाई वोल्टेज करंट से खंभे पर झुलसे, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल
28/02/2026
BIG BREAKING: मेरठ में स्कूल बस में छात्र की पिटाई का मामला गरमाया, आरोपियों को पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच टीम का गांव कैली में घेराव — पुलिस से अभद्रता, FIR दर्ज
28/02/2026
BIG BREAKING: दिल्ली–देहरादून एलिवेटेड हाईवे पर आपत्तिजनक ग्रैफिटी, थाना बिहारीगढ़ में मुकदमा दर्ज — CCTV और सोशल मीडिया वीडियो खंगाल रही पुलिस
27/02/2026
होली के दृष्टिगत सुकृत पुलिस चौकी पर की गई पीस कमेटी की बैठक
27/02/2026
गाय हमारे जीवन का बहुत बड़ा वरदान है और हमारी भारतीय सस्कृति की पहचान- अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तिवारी
27/02/2026
कमलेश श्रीवास्तव पुनः महानगर अध्यक्ष।तोराधेश्याम त्यागीबने जिला अध्यक्ष।
27/02/2026
हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को गाजे-बाजे संग निकाली कलश यात्रा
27/02/2026
🚨 चौंकाने वाला खुलासा: नाबालिग दलित बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास पर पहले विवाद, फिर बड़ा एक्शन — आरोपी महेश वर्मा गिरफ्तार, जमानत खारिज
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!