A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024उत्तर प्रदेशप्रयागराजवर्ल्डकप 2023
Trending

सैदाबाद के होनहारों का जलवा: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में महेक कन्नौजिया और इंटर में अन्नू सिंह

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रयागराज के होनहारों ने सैदाबाद ब्लॉक में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। यहां के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं दोनों ही परीक्षाओं में मेरिट में स्थान प्राप्त कर अपने शिक्षकों व माता-पिता को गौरवांवित किया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में प्रयागराज जनपद के सैदाबाद ब्लॉक में मेधावियों ने ब्लॉक स्तर पर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। ब्लॉक के विद्यार्थियों ने न केवल मेरिट लिस्ट में जगह बनाई बल्कि अपने स्कूलों और अभिभावकों को गर्व से भर दिया।

हाईस्कूल परीक्षा में ओम एकेडमी प्यारेपुर मुगरसन की छात्रा महेक कन्नौजिया, सपना यादव, प्रियांशी सिंह, साधना, वहीं इंटर में अन्नू, रुबीना, आराध्या ,खुशी यादव, अंजली, सुमैया ने अच्छे अंक अर्जित कर ब्लॉक स्तर में अपना स्थान प्राप्त किया।IMG 20250505 WA00492 IMG 20250505 WA00482

उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है। स्कूल में मिठाइयां बांटी गईं और फूल मालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ सभी मेधावी छात्र एवं छात्राओं का स्वागत किया गया। वहीं इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर बी यादव एवं विशिष्ट सहयोगी सुधाकर सिंह एवं शिवबाबू , अनिल यादव, अवधेश, शिवम् सिंह, हरीश चंद्र, खुशबू यादव, शिल्पी यादव, ममता, गरिमा, अर्चना, साक्षी यादव, पुष्पा, फिजा आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!