A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया जिले के सभी प्रखंडो मे 18अप्रैल से प्रतिदिन आयोजित महिला संबाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है l

प्रेस विज्ञप्ति 06 मई 2025

गया जिले के सभी प्रखंडों में 18 अप्रैल से प्रतिदिन आयोजित महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं ने सामाजिक और विकासात्मक विषयों पर खुलकर अपने विचार साझा कर रही है। वे मंच से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की सराहना कर रही हैं। साथ ही विभिन्न आकांक्षाओं को आयोजक दाल एवं अन्य लोगों के समक्ष रख रही हैं। इन आकांक्षाओं में गाँव में सामुदायिक भवन, सामुदायिक पुस्तकालय, विद्यालय की उपलब्धता, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नाली एवं जल निकासी की समस्याओं का समाधान, नल-जल और सड़कों की मरम्मत, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार के अवसरों का विस्तार, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी आदि की जरुरत पर चर्चा की जा रही है।

महिला संवाद कार्यक्रमों वीडियों और अन्य प्रचार सामग्री की मदद से विभिन्न योजनाओं की जारकारी के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर संवाद द्वारा जानकर रही है।
संवाद के दौरान खासकर महिलाओं के लिए शिक्षा के अवसर में बढ़ोतरी एवं प्रोत्साहन, नौकरी एवं स्थानीय चुनावों में आरक्षण, राज्य में शराबबंदी, पुलिस की संख्या में बढ़ोतरी, स्वयं सहायता समूहों का गठन, वृक्षरोपण के प्रयास आदि की तारीफ देखने को मिलती है। महिलाओं में सामाजिक गतिविधियों से जगरूकता बढ़ी है। महिला संवाद कार्यक्रमों दहेज प्रथा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक शपथ दिलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त, नशा मुक्त समाज के निर्माण और घरेलू हिंसा की रोकथाम के प्रति संकल्प लिया जा रहा है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!