
✍️अजीत मिश्रा(खोजी) ✍️
बस्ती ,उत्तर प्रदेश 09 मई 2025
थाना कप्तानगंज पुलिस व यूपी एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्यवाही में ग्राम सेंठा में हुए डबल मर्डर से सम्बन्धित पचास हजार रूपये का इनामिया 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ” थाना कप्तानगंज पुलिस व यूपी एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त कार्यवाही में ग्राम सेंठा में हुए डबल मर्डर से सम्बन्धित पचास हजार रूपये का इनामिया 02 अभियुक्तगण 1. कौशलचन्द्र पुत्र कमलेश उर्फ विलोधर ग्राम सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती हाल पता ग्राम जोकहा थाना पैकोलिया बस्ती, 2. रंजना उर्फ मंजली पत्नी कौशलचन्द्र निवासीगण ग्राम सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती हाल पता ग्राम जोकहा थाना पैकोलिया बस्ती को आज दिनांक 09.05.2025 सुबह करीब 06.35 बजे पर गढहा गौतम ओवर ब्रिज के पास से थाना कप्तानगंज की पुलिस व यूपी STF की सहयोग से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि ग्राम सेठा के डबल मर्डर के सम्बन्ध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 215/2024 धारा 103(2), 238, 326(g), 3(5), 61(2) बनाम 1. कमलेश कुमार पुत्र स्व0 राम मिलन उपा0, 2. करूणाकर उर्फ ललन पुत्र अवधेश कुमार, 3. कौशलचन्द्र पुत्र कमलेश, 4. राजन उर्फ राजेश पुत्र अवधेश कुमार, 5. शान्ती देवी पत्नी कमलेश, 6. शिल्पा पत्नी राजन उर्फ राजेश, 7. रंजना पत्नी कौशलचन्द्र तथा 8. उनके 02 अज्ञात सहयोगी निवासीगण ग्राम सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया था, जिसमें 07 अभियुक्तगण पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. कौशलचन्द्र उपाध्याय पुत्र कमलेश उर्फ विलोधर उपाध्याय ग्राम सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती हाल पता ग्राम जोकहा थाना पैकोलिया बस्ती,
2. रंजना उर्फ मंजली उपाध्याय पत्नी कौशलचन्द्र उपाध्याय निवासी ग्राम सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती हाल पता ग्राम जोकहा थाना पैकोलिया बस्ती
गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्ता रंजना उर्फ मंजली
1. 215/2024 धारा 103(2), 238, 3(5), 326(g), 61(2) IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
2. 34/2025 धारा 209 BNS थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
अभियुक्त कौशलचन्द्र उपरोक्त
1. 195/2008 धारा 323,504,506 आईपीसी व 3(1)X SC/ST Act थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
2. 237/2009 धारा ¾ गुण्डा अधि0 थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
3.2009/2008 धारा 147,323,504,506 आईपीसी व 3(1)X SC/ST Act थाना कोतवाली जनपद बस्ती
4. 48/2022 धारा 147, 323, 325, 504, 506 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
5.149/2017 धारा 147,148,149,323,336,354(ख),427,504,506 IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
6.59/2020 धारा 147,149,308,323,325,504,506 IPC थाना पैकोलिया जनपद बस्ती
7. 215/2024 धारा 103(2), 238, 3(5), 326(g), 61(2) IPC थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
8. 34/2025 धारा 209 BNS थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि जमीन कब्जाने के लालच, नामान्तरण तथा वसीयतनामा को लेकर गोदवारी देवी निवासी सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती, तथा सौम्या उर्फ झिन्नी निवासी सेठा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती की हत्या कर साक्ष्यों को छिपाने का अपराध किया गया है। अपने द्वारा किये कृत के लिए माफी चाहते हैं। अभियुक्तगण के अपराध का बोध कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ़्तार करने वाली थाने व जिले की पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष कप्तानगंज सुनील कुमार गौड जनपद बस्ती।
2. प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 शशिकान्त मय सर्विलांस टीम बस्ती । 3. उ0नि0 रमाकान्त यादव थाना कप्तानगंज, बस्ती ।
4. का0 पंकज सिंह, का0 अरविन्द गुप्ता, का0 म0का0 शिल्पा रावत थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
गिरफ्तारी करने वाली यूपी एसटीएफ टीम-
1. नि0 ओमशंकर शुक्ल STF उत्तर प्रदेश।
2. हे0का0 कुलदीप सिंह, हे0का0 गिरजा शंकर यादव, हे0का0 राकेश शर्मा, हे0का0 दिलीप कुमार STF उत्तर प्रदेश।












