
10, 11 व 12 मई को अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, अपरिहार्य कारणों में ही अनुमति
देश व प्रदेश की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह ने निर्देश जारी किए हैं कि 10, 11 और 12 मई को अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज जनपदों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी केवल अपरिहार्य कारणों में ही दी जाएगी। कमिश्नर ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस अवधि में वे स्वयं मुख्यालय पर उपस्थित रहें और छुट्टी स्वीकृत न करें।










