जयनगर वियर के बराज में रूपांतरण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर – प्रधान सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
पटना, 13 मई: जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल की अध्यक्षता में मंगलवार को सिंचाई भवन, पटना में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दरभंगा परिक्षेत्र के अंतर्गत चल रही 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मधुबनी जिले के जयनगर स्थित कमला नदी पर निर्मित वियर को बराज में रूपांतरित करने की योजना पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रधान सचिव ने कार्य की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्य वर्षा से पूर्व यथासंभव पूर्ण होना चाहिए, ताकि बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की रुकावट न हो। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और तकनीकी निर्देशों के कड़ाई से पालन का निर्देश भी दिया।
बैठक में अपर सचिव श्री नवीन, मुख्य अभियंता श्री ब्रजेश मोहन, मुख्य अभियंता (सिंचाई सृजन) श्री शम्स परवेज सहित विभागीय अधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं और संवेदकों की उपस्थिति रही।





