राजस्थान

जल संसाधन विभाग द्वारा रामगढ़ बांध पर आयोजित किया गया श्रमदान कार्यक्रम

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत लिये पानी के नमूने

जयपुर, 20 जून। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल संसाधन विभाग द्वारा रामगढ़ बांध पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय जनसहयोग से जलाशय क्षेत्र की सफाई एवं जल संरक्षण संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग एवं भूजल विभाग द्वारा जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं जन-जागरूकता की दिशा में विविध गतिविधियाँ संचालित की गईं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा उपखंड गोविंदगढ़ के सहायक अभियंता के माध्यम से जल परीक्षण हेतु नमूनों का संग्रहण कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया साथ ही यूडब्ल्यूसीसी चौमूं के अंतर्गत अहीरों की ढाणी एवं सी ज़ोन पम्प हाउस में सीडब्ल्यूआर की सफाई करवाई गई। फिल्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण अभियान भी चलाया गया, जिसमें आमजन को स्वच्छ पेयजल की महत्ता से अवगत कराया गया साथ ही बेहड़ोदा बांध की पाल पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई, जिसमें तहसीलदार, सरपंच एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को हटाया गया तथा संरचना की मूल स्थिति को बहाल किया गया। इसके अतिरिक्त, भूजल विभाग द्वारा पंचायत समिति गोविंदगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगोड़कलां में “कर्मभूमि से मातृभूमि“ अभियान के तहत रीचार्ज शाफ्ट का लोकार्पण किया गया, जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!