
उदयपुर में इंसानियत को मिली सजा! मदद के लिए रुके युवक के साथ कथित अगवा , मारपीट और ऑनलाइन वसूली, पुलिस जांच में जुटी
उदयपुर | Vande Bharat news
उदयपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने आरोप लगाया है कि सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति की मदद करना उसके लिए भारी पड़ गया। पीड़ित के अनुसार,
।
शिकायत के अनुसार, एक स्थानीय क्षेत्र का युवक (पहचान गोपनीय)”
शनिवार शाम करीब 6 बजे काम से घर लौट रहा था। देबारी चौराहे से आगे नाथी तलाई मार्ग पर उसे सड़क किनारे एक व्यक्ति पड़ा मिला, जो पानी मांग रहा था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। युवक जैसे ही उसकी मदद के लिए झुका, आरोप है कि उस व्यक्ति ने उसकी आंखों में स्प्रे कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान एक कार वहां पहुंची और उसमें सवार लोगों ने उसे जबरन कार में बैठा अगवा कर लिया। उसके हाथ बांध दिए गए, मोबाइल छीन लिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों युवक का आपत्ति जनक वीडियो बनाया और गले पर चाकू रखकर परिवार से 2 लाख रुपये की मांग की।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसके परिचितों को फोन कर अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर कुल 26 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद उसे उसी क्षेत्र के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
और मारने की और वीडियो वाइरल करने की धमकी देकर फरार हों गये बाद मे युवक व उसके परिजनों द्वारा रात में प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और अगले दिन मेडिकल परीक्षण कराया गया।
फिलहाल प्रतापनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल ट्रांजैक्शन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह घटना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

