A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यदेश

डाॅबर इंडिया कंपनी पर भ्रामक और 100% शुद्ध दावों के साथ कई खाद्य उत्पादों के विक्रय करने पर रोक लगा दी गई है

FSSAI" ने डाॅबर से पंद्रह दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है

।।. वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 04 अगस्त 2026 ।।

—:: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथाॅरिटी ऑफ इंडिया- FSSAI” ने डाॅबर इंडिया कंपनी पर भ्रामक और 100% शुद्ध दावों के अपने कई खाद्य उत्पादों के विक्रय करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी अनुसार इन उत्पादों में डाॅबर कंपनी का शहद, गाय का घी भी शामिल है। एफएसएसएआई ने इन डाॅबर के इन दावों को ग्राहकों को गुमराह करने वाला बतलाया है,और क्पनी को जल्द ही इन बताए गए उत्पादों की बिक्री रोकने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार एफएसएसएआई ने डाॅबर इंडिया से पंद्रह दिनों में अपना रिपोर्ट देने को भी कहा है। FSSAI के अनुसार डाॅबर कंपनी की बेवसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों पर कई तरह के भ्रामक 100% शुद्ध दावे पाए गए थे, इनमे 100% नेचुरल, 100% शुद्ध, 100% शुद्ध गांरेंटेड ,100% आर्गेनिक, 100% टेंडर कोकोनट वाॅटर आदि जैसे लेबल शामिल थे। FSSAI” का कथन है कि 100% दावों का यह उपयोग विज्ञापन और दावे , विनिमय 2018 नियमों का उल्लंघन करता है, और यह दावे अस्पष्ट असत्यापित और आम नागरिकों को गुमराह करने दावे हैंव प्राप्त जानकारी के अनुसार डाॅबर इंडिया के इन खाद्य उत्पादों पर रोक लगाई गई है-: डाॅबर नारियल पानी और नारियल दूध, वर्जिन कोकोनट ऑयल और तिल का तेल, डाॅबर सेब का सिरका, डाॅबर गाय का घी, डाॅबर शहद और आर्गेनिक हनी । जानकारी अनुसार, FSS नियम 2018 के अंतर्गत कंपाउंड फूड्स- मिश्रित खाद्य पदार्थों के लिए ऐसे दावे करने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं रहती है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!