
विदिशा – विदिशा के शासकीय गर्ल्स कॉलेज के कल्पना चावला भवन में आनंद विभाग टीम विदिशा द्वारा एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में मास्टर ट्रेनर संजय श्रीवास्तव द्वारा आनंद विभागकी गतिविधियों से सभी को परिचित कराया तत्पश्चात वीडियो के माध्यम से राज्य आनंद संस्थान का परिचय दिखाया गया उसके पश्चात जीवन का लेखा-जोखा सत्र मास्टर ट्रेनर अंजना श्रीवास्तव एवं संचयी मैडम ने लिया।
तत्पश्चात आनंदम सहयोगी चक्रेश जी
द्वारा जीवन का फ्रीडम क्लास टूल का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में जितेंद्र लोधी भाग्यश्री काले निहारिका साहू ने अपने अनुभव को साझा किया।
कॉलेज स्टाफ की ओर से डॉक्टर मलखान सिंह डॉक्टर शांता अहिरवार डॉ नीतू उपस्थित रही।
कार्यक्रम के अंत में अंजना श्रीवास्तव जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।





