A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

समाधान के बाद शिकायतकर्ता को अवगत भी कराएंगे अधिकारी

शिवानी जैन की रिपोर्ट

समाधान के बाद शिकायतकर्ता को अवगत भी कराएंगे अधिकारीScreenshot 2024 0418 160650 2 3

 

नगर निगम सेवाभवन में संभव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चली जनसुनवाई में फरियादियों ने समस्याएं बताईं। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अपनी पहली जनसुनवाई में शुरुआती दो घंटे में सात शिकायतें सुनीं। इसके बाद उनको हैबिटेट सेंटर में सफाई संबंधी नए वाहनों व मिनी ट्यूबवेल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना पड़ा। नगर आयुक्त ने शिकायतों से संबंधित विभागों को तत्काल समाधान करने और उसके बाद पीड़ित को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए। कहा कि समाधान होने के बाद पीड़ित पक्ष के मोबाइल पर फोन कर उनको अवगत भी कराया जाए। उनके समक्ष शुभम ने गृहकर बिल में आपत्ति, रामवीर सिंह ने पथ प्रकाश की लाइट खराब होने, सुब्हान अली ने नाला सफाई व तैयब ने क्षेत्र में सफाई कराए जाने के संबंध में शिकायतें दर्ज कराईं। रोहित कुमार व तरुण प्रीत सिंह ने सड़क निर्माण और अंजू ने पाइपलाइन में गंदा पानी आने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। नगर आयुक्त ने अधीनस्थों से कहा कि नगर निगम में समस्या लेकर आने वाला हर नागरिक सम्मान का पात्र है। नागरिकों व पार्षदों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। उनके जाने के बाद अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने शिकायतों को दोपहर दो बजे तक सुना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!